ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट

मुंगेर के पोलो मैदान में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान बाहरी खिलाड़ी को शामिल करने को लेकर विवाद हो गया। आयोजक और फिजिकल ट्रेनिंग कोच के बीच धक्का-मुक्की के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

बिहार न्यूज
पोलो मैदान में मची अफरा-तफरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER: मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब बाहरी खिलाड़ी को शामिल करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। फिजिकल ट्रेनिंग टीम के कोच और एथलेटिक्स संघ के सचिव के बीच जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ता देख मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ गया।


मुंगेर मुख्यालय स्थित पोलो मैदान में गुरुवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शाम करीब चार बजे जब मैदान में बच्चे फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे थे और कुछ खिलाड़ी अभ्यास में जुटे थे, तभी अचानक बाहरी खिलाड़ी को शामिल करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मैदान में जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।


प्रतियोगिता के आयोजक और एथलेटिक्स संघ के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि यह चैंपियनशिप केवल मुंगेर जिले के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 12 वर्ष से लेकर ओपन कैटेगरी (महिला एवं पुरुष) तक के प्रतिभागी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंगेर फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के संचालक रामेश्वर झा ने लखीसराय जिले के एक खिलाड़ी को प्रतियोगिता में शामिल कराने का प्रयास किया।


आयोजक के अनुसार, नियमों के तहत बाहरी खिलाड़ी का पंजीकरण अमान्य पाए जाने पर उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर शुल्क वापस कर दिया गया। इसके बाद संबंधित खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर आयोजक और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसी मामले को लेकर बातचीत के दौरान रामेश्वर झा और उनके साथियों द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। मैदान में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने भी इस घटना की पुष्टि की है।


अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपे जाएंगे।


वहीं दूसरी ओर, फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के कोच रामेश्वर झा ने आयोजक के सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वे पिछले चार वर्षों से मुंगेर फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं और अब तक 450 से अधिक बच्चों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयन हो चुका है।


रामेश्वर झा ने आरोप लगाया कि आयोजक अरविंद कुमार लगातार उनके बैच को बदनाम करने और जलील करने की कोशिश करते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह चौथी बार है जब उनके साथ इस तरह की बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई है।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बैच के खिलाड़ी अमरजीत, जो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आया था, उसके साथ आयोजक ने गलत टिप्पणी की और मैदान में कॉलर पकड़कर मारपीट की। विरोध करने पर उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। रामेश्वर झा का कहना है कि जब ट्रेनिंग सेंटर की लड़कियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उनके साथ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोच रामेश्वर झा ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले ही आयोजक के खिलाफ व्यवहार न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी और अब इस पूरे मामले को लेकर एक और औपचारिक शिकायत दी जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

टैग्स