ब्रेकिंग
निशांत कुमार 4 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे, पश्चिम चंपारण से होगी शुरुआतबिहार के 13 शिक्षण संस्थानों पर बड़ा एक्शन...स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नए भुगतान पर रोक, जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पाया गया, लिस्ट देखें.... मोतिहारी में साइबर फ्रॉड-हवाला गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 69 लाख रुपये जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तारपूर्णिया में महिला गृहरक्षकों से घूस मांगने का आरोप, विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी पटना से दबोचा गया शातिर जालसाज: कभी चीफ जस्टिस तो कभी खुद को बताया ED का डायरेक्टर, DM से लेकर DGP तक को दिया झांसानिशांत कुमार 4 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे, पश्चिम चंपारण से होगी शुरुआतबिहार के 13 शिक्षण संस्थानों पर बड़ा एक्शन...स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नए भुगतान पर रोक, जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पाया गया, लिस्ट देखें.... मोतिहारी में साइबर फ्रॉड-हवाला गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 69 लाख रुपये जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तारपूर्णिया में महिला गृहरक्षकों से घूस मांगने का आरोप, विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी पटना से दबोचा गया शातिर जालसाज: कभी चीफ जस्टिस तो कभी खुद को बताया ED का डायरेक्टर, DM से लेकर DGP तक को दिया झांसा

मुंगेर में बसने जा रहा है सपनों का शहर: 6750 एकड़ में सजेगी ‘अंग टाउनशिप’, बदल जाएगी पूरे पूर्वी बिहार की तस्वीर

बिहार के मुंगेर में एक बड़ा शहरी विकास प्रोजेक्ट आकार लेने जा रहा है, जहां 6750 एकड़ में आधुनिक सुविधाओं से लैस नया टाउनशिप बसाने की योजना है। यह परियोजना पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने की क्षमता रखती है। जानिए…

मुंगेर में बसने जा रहा है सपनों का शहर: 6750 एकड़ में सजेगी ‘अंग टाउनशिप’, बदल जाएगी पूरे पूर्वी बिहार की तस्वीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक बड़ी विकास योजना सामने आई है, जो आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है। राज्य सरकार ने यहां ‘अंग टाउनशिप’ नाम से एक नया आधुनिक शहर बसाने की योजना तैयार की है, जिसे 6750 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा।


यह महत्वाकांक्षी परियोजना केवल एक टाउनशिप नहीं, बल्कि पूरे इलाके के विकास का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में देखी जा रही है। इसके जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का एक नया मॉडल तैयार किया जाएगा, जिससे लोगों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


यह टाउनशिप जमालपुर, बरियारपुर, हवेली खड़गपुर और असरगंज के बीच के इलाके में विकसित की जाएगी। इसके लिए करीब 55 गांवों की जमीन को शामिल किया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि इस पूरे क्षेत्र को संतुलित और योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाए।


इस परियोजना को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा ‘कोर एरिया’ होगा, जो लगभग 1016 एकड़ में फैला रहेगा। यहां प्रशासनिक भवन, आवासीय क्षेत्र, व्यापारिक केंद्र और मुख्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दूसरा हिस्सा विशेष विकास क्षेत्र होगा, जो 6750 एकड़ में फैला होगा, जहां पूरी टाउनशिप का विस्तार किया जाएगा।


इस पूरे शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है। यहां पहले से ही सड़क व्यवस्था, जल निकासी, स्कूल, अस्पताल, पार्क और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की सुनियोजित रूपरेखा तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य में किसी तरह की अव्यवस्था न हो।


कनेक्टिविटी इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। टाउनशिप के पास से चार प्रमुख फोरलेन सड़कें गुजरेंगी, जो इसे मिर्जाचौकी, देवघर, सुल्तानगंज और हल्दिया जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जोड़ेंगी। इससे व्यापार और आवाजाही दोनों को बड़ा फायदा मिलेगा।


इसके अलावा सुल्तानगंज में प्रस्तावित एयरपोर्ट इस पूरे क्षेत्र के विकास को और गति देगा। एयरपोर्ट से टाउनशिप की दूरी लगभग 20 से 25 किलोमीटर रहने की संभावना है, जिससे हवाई कनेक्टिविटी भी आसान हो जाएगी।

संबंधित खबरें