ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मुंगेर: 5 पुलिस पदाधिकारी हुए सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर डीआईजी ने की कार्रवाई

MUNGER: डीआईजी शफीउल हक अपने सख्त पुलिसिंग को लेकर मशहूर है। मुंगेर, शेखपुरा और जमुई के कुल 5 पुलिस पदाधिकारियों को उन्होंने सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड किये गए पुलिस पदाधिकारी म

मुंगेर: 5 पुलिस पदाधिकारी हुए सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर डीआईजी ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: डीआईजी शफीउल हक अपने सख्त पुलिसिंग को लेकर मशहूर है। मुंगेर, शेखपुरा और जमुई के कुल 5 पुलिस पदाधिकारियों को उन्होंने सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड किये गए पुलिस पदाधिकारी में मुंगेर के ASI अशोक सिंह, ASI शिवशंकर मंडल, ASI चंद्रभान राय, शेखपुरा ज़िले के ASI रमाशंकर प्रसाद और SI चंदना कुमारी शामिल हैं।


सस्पेंड किये गए पांचों पुलिस पदाधिकारी विगत 6 माह पूर्व ही ट्रांसफर होकर मुंगेर आए थे। DIG ने बताया कि ट्रांसफर से पहले कुल 20  केस का प्रभार इन लोगों ने दूसरे पुलिस पदाधिकारी को नहीं दिया। वहीं दोनों ज़िलों के एसपी द्वारा प्रभार देने के लिए कई बार निर्देश भी दिया गया। लेकिन वरीय अधिकारियों के निदेश का अनुपालन नहीं करने के कारण इन सभी को सस्पेंड किया गया है । 


एक साथ 5 पुलिस पदाधिकारी के सस्पेंड होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी है । इधर DIG के सख्त एक्शन से महकमे में भी हड़कंप मच गया है । DIG शफी उल हक ने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना बहुत ज़रूरी है। वहीं अपने काम को लेकर गंभीर होना और समय पर कार्य पूरा करना भी पुलिस की ज़िम्मेदारी बनती है। DIG शफी उल हक ने कहा कि ऐसे लापरवाह पुलिस पदाधिकारी को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।




रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता