ब्रेकिंग
मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीवआपसी विवाद के बाद भारी बवाल: रॉड से पीट-पीटकर महिला की हत्या, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोगबिहार में दबंगों का कहर: कूड़ा फेंकने से मना करना पड़ा भारी, महिला समेत पूरे परिवार के साथ की जमकर मारपीट; वीडियो वायरलमशहूर शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन, साहित्य जगत में शोक की लहरमोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीवआपसी विवाद के बाद भारी बवाल: रॉड से पीट-पीटकर महिला की हत्या, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोगबिहार में दबंगों का कहर: कूड़ा फेंकने से मना करना पड़ा भारी, महिला समेत पूरे परिवार के साथ की जमकर मारपीट; वीडियो वायरलमशहूर शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

महागठबंधन में जल्द होगा सीटों का बंटवारा, मुकेश सहनी बोले..सीट फॉर्मूला तय होने के बाद CM, डिप्टी सीएम का चेहरा किया जाएगा घोषित

‎उन्होंने कहा कि सीट का फॉर्मूला साफ होने के बाद महागठबंधन के घटक दलों के नेता यात्रा पर निकलेंगे। सभी नेता अलग अलग क्षेत्रों में जाएंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे , लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में रहेंगे।

बिहार
यात्रा पर निकलेंगे मुकेश सहनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

‎PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज फिर दोहराया कि महागठबंधन में जल्द सीट बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि हमलोग एनडीए से पहले ही सीट बंटवारे की घोषणा कर देंगे। इसे लेकर बात अंतिम चरण में है।


‎'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि सीट बंटवारे के अलावा मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसकी भी घोषणा हमलोग जल्द कर देंगे। ‎उन्होंने कहा कि सीट का फॉर्मूला साफ होने के बाद महागठबंधन के घटक दलों के नेता यात्रा पर निकलेंगे। सभी नेता अलग अलग क्षेत्रों में जाएंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे , लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में रहेंगे। सभी पार्टियां अलग अलग क्षेत्र में जाएंगे और अपनी बात रखेंगे। 

‎उन्होंने माई बहिन मान योजना के फॉर्म भरने को लेकर एनडीए की नाराजगी पर कहा कि एनडीए डरी हुई है। उनको हमारी योजना से डर है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद इस योजना को तुरंत लागू किया जाएगा। देर न हो इस कारण हमलोग अभी ही फॉर्म भरवा रंहे हैं। सरकार बनने के बाद डेटा इकट्ठा करने में देर हो जाएगी। ‎उन्होंने नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति को बधाई और शुभकामनाएं दी है।