ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

महागठबंधन में नाराजगी पर मुकेश सहनी का बड़ा बयान, कहा..सब डॉक्टर दिल्ली में हैं..वहां बेहतर इलाज हो जाएगा

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में नाराजगी है। वे दिल्ली जाकर सही राजनीतिक ‘उपचार’ कराकर स्वस्थ होकर पटना लौटेंगे, उसके बाद ही राजनीतिक बातचीत करेंगे।

बिहार
महागठबंधन बीमार!
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन में नाराजगी पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। मुकेश सहनी रविवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि आप जो पूछ रहे हैं वह सही बात हैं। 


महागठबंधन थोड़ा अस्वस्थ हुआ है। इसलिए मैं दिल्ली जा रहा हूं। सब डॉक्टर दिल्ली में है.वहां बेहतर उपचार हो जाएगा। स्वस्थ होकर हम पटना लौटेंगे। दिल्ली में सही डॉक्टर का पास जाकर सही इलाज हो जाएगा। दिल्ली के डॉक्टर से इलाज कराकर स्वस्थ होकर वहां से लौटेंगे तब बातचीत करेंगे। 


मुकेश सहनी का कहना यह था कि महागठबंधन में नाराजगी हुई है लेकिन अब फैसला दिल्ली जाकर ही होगा। जब मीडिया कर्मियों ने पूछा की दिल्ली जाकर आप किससे मिलेंगे तब उन्होंने कहा कि डॉक्टर के पास जा रहा हूं, जो राजनीतिक तौर पर उपचार करते हैं। मैं उनसे मिलूंगा। स्वस्थ होकर दिल्ली से पटना लौटेंग तक मीडिया कर्मियों से बातचीत करूंगा।  

पटना से प्रेम की रिपोर्ट