ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बगहा में मुकेश सहनी की सभा रद्द, मोबाइल से जनता को किया संबोधित, कहा..यह तानाशाह सरकार है

बगहा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी की चुनावी सभा को प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली। सभा रद्द होने पर सहनी ने मोबाइल के जरिये जनता को संबोधित किया और सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

बिहार
सभा की नहीं मिली इजाजत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी की सभा को अनुमति नहीं मिली। मुकेश सहनी ने मोबाइल से जनता को संबोधित किया। कहा कि यह तानाशाह सरकार है, जनता बदलाव के लिए तैयार रहे। 


महागठबंधन के समर्थन में बगहा में प्रस्तावित वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी की चुनावी सभा को प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में निर्धारित यह सभा अंतिम समय में रद्द कर दी गई, जिसके बाद मुकेश सहनी ने फोन कॉल के माध्यम से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया।


सूत्रों के अनुसार, मुकेश सहनी की सभा की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। सुबह से ही कार्यकर्ता और समर्थक स्थल पर जुटने लगे थे, लेकिन दोपहर में प्रशासन की ओर से सूचना दी गई कि सभा की अनुमति नहीं दी जा सकती। सभा रद्द होने के बाद मुकेश सहनी ने फोन कॉल के जरिये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “मुझे बगहा आने की अनुमति नहीं दी गई है। यह सरकार की तानाशाही है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि मैं आप सब से क्षमा चाहता हूँ कि व्यक्तिगत रूप से आपके बीच नहीं आ सका। लेकिन मतदान के दिन आप सभी महागठबंधन को ज़्यादा से ज़्यादा वोट करें और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी नेताओं की आवाज़ को दबाने की कोशिश लोकतंत्र के लिए खतरा है।


 “जनता अब सब समझ चुकी है, और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब वोट से देगी । वहीं, बगहा के अलावा मुकेश सहनी ने लौरिया में रणकौशल प्रताप सिंह और नौतन में अमित गिरी के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें