ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

Bihar News: पटना की बेटी मुदिता ने बढ़ाया बिहार का मान, यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो से मिली स्कॉलरशिप; दुनिया के 11 छात्रों में हुआ चयन

Bihar News: बिहार की बेटी मुदिता चौहान ने राज्य को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। उन्हें यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड स्थित द यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्लासगो में पोस्टग्रेजुएट स्टडी के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति (Full Scholarship) प्राप्त हुई है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार की बेटी मुदिता चौहान ने राज्य को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। उन्हें यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड स्थित द यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्लासगो में पोस्टग्रेजुएट स्टडी के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति (Full Scholarship) प्राप्त हुई है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के लिए पूरे विश्व से मात्र 11 मेधावी छात्रों का चयन हुआ है, जिनमें मुदिता भी शामिल हैं।


मुदिता, बिहार सरकार के खेल विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत श्री नरेश कुमार चौहान और गृहिणी श्रीमती निशा चौहान की पुत्री हैं। शुरू से ही प्रतिभाशाली रही मुदिता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट कैरेंस सेकेंडरी स्कूल, पटना से और इंटरमीडिएट की पढ़ाई दून पब्लिक स्कूल, पटना से पूरी की। उन्होंने स्नातक की डिग्री हिमाचल प्रदेश के शूलिनी विश्वविद्यालय, सोलन से बायोटेक्नोलॉजी (ऑनर्स) में हासिल की है।


उनकी अकादमिक उत्कृष्टता, शोध क्षमता और सामाजिक योगदान की प्रतिबद्धता ने उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित होने का अवसर दिया। यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्लासगो, जिसे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में लगातार ऊंचा स्थान प्राप्त होता है, वहां पढ़ना किसी भी छात्र के लिए बड़े सम्मान की बात मानी जाती है।


मुदिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उनका कहना है कि यह छात्रवृत्ति उनके लिए सिर्फ एक अवसर नहीं, बल्कि एक जवाबदेही और प्रेरणा है, जिससे वे आगे चलकर समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान और तकनीक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना उनका दीर्घकालिक लक्ष्य है।


मुदिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर न सिर्फ परिवारजन बल्कि उनके स्कूल, कॉलेज के शिक्षकों और स्थानीय क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें बिहार की शान बता रहे हैं।