ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

गिरिराज का तंज, किसानों के बहाने रोजगार तलाश रहे तेजस्वी, जनता ने कर दिया है बेरोजगार

NAWADA : नवादा पहुंचे केंद्रीय मेंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है और बिहार में 15 साल के एनडीए के शासन काल में काफी विकास हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत

गिरिराज का तंज,  किसानों के बहाने रोजगार तलाश रहे तेजस्वी, जनता ने कर दिया है बेरोजगार
Anamika
2 मिनट

NAWADA : नवादा पहुंचे केंद्रीय मेंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है और बिहार में 15 साल के एनडीए के शासन काल में काफी विकास हुआ है.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आने वाले समय में विकास की गति को और तेज किया जाएगा.

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि  विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहा है. विपक्ष मुद्दा विहिन है इसलिए किसान का मुद्दा उठा रहे हैं.बिहार की जनता ने तेजस्वी को बेरोजगार बना दिया है, इसलिए रोजगार की तालाश में  किसानों का मुद्दा लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

जब यूपीए की सरकार थी और उस वक्त लालू यादव भी सरकार में थे तब  उस समय किसानों के लिए एमएसपी नही बढ़ाया गया, किसानों के लिए कुछ नही किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए समर्पित है, छह साल के अंदर किसानों के लिए 40 से 70 फीसदी एमएसपी में बढ़ोतरी की गई. आज किसानों को आसानी से यूरिया मिलता है. किसान को छह हजार रुपये मिलते हैं.  मोदी की सरकार में किसानों के साथ-साथ हर क्षेत्र में काफी विकास हुआ है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए,विपक्ष किसानों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता