ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में आधी रात बड़ा पुलिस एनकाउंटर, ट्रिपल मर्डर के गवाह को धमकाने पहुंचा एक लाख का इनामी; STF की गोली से घायल हुआ मिथलेश महतो✦Bihar News: बिहार में गिट्टी-बालू ढोने वाले ट्रकों पर GPS अनिवार्य, नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना; ट्रक मालिकों की बढ़ी चिंता✦Bihar News : बिहार के पुलिसकर्मियों के बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब हर पुलिस लाइन में खुलेंगे DAV स्कूल, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦Bihar News: बिहार में आधी रात बड़ा पुलिस एनकाउंटर, ट्रिपल मर्डर के गवाह को धमकाने पहुंचा एक लाख का इनामी; STF की गोली से घायल हुआ मिथलेश महतो✦Bihar News: बिहार में गिट्टी-बालू ढोने वाले ट्रकों पर GPS अनिवार्य, नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना; ट्रक मालिकों की बढ़ी चिंता✦Bihar News : बिहार के पुलिसकर्मियों के बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब हर पुलिस लाइन में खुलेंगे DAV स्कूल, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम

मोतिहारी जहरीली शराबकांड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार दो भाईयों के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई

Bihar Police: मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराब कांड में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायर भाइयों की संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तार

मोतिहारी जहरीली शराबकांड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार दो भाईयों के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Police: मोतिहारी जिले में हुए चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराब कांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ अदालत के आदेश पर उनके घरों की कुर्की कर दी गई है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के नहोरा डेरावा गांव के रहने वाले हैं और सगे भाई बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान चंदन कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों ललन सिंह उर्फ शीतला प्रसाद सिंह के बेटे हैं।


पुलिस के अनुसार, ये दोनों भाई लंबे समय से अवैध शराब बनाने वालों को स्प्रिट सप्लाई करते थे। इस स्प्रिट का इस्तेमाल जहरीली शराब बनाने में किया जाता था, जो लोगों की जान के लिए बहुत खतरनाक साबित होती है। पुलिस का कहना है कि इनकी सप्लाई की वजह से ही यह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।


इस मामले में पुलिस ने पहले ही दोनों आरोपियों के घर पर नोटिस चिपका दिया था। इसमें कहा गया था कि वे कोर्ट में हाजिर हों और जांच में सहयोग करें। लेकिन इसके बावजूद दोनों आरोपी न तो कोर्ट में आए और न ही पुलिस के सामने पेश हुए। लगातार फरार रहने के बाद अदालत ने उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया।


इसके बाद मोतिहारी पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची और जौनपुर जिले में उनके आलीशान मकानों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीम में प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार, इंस्पेक्टर धर्मवीर भारती और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने घरों पर नोटिस चिपकाकर और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संपत्ति को कब्जे में लिया।


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दोनों आरोपियों को मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ये दोनों भाई बड़े पैमाने पर स्प्रिट की सप्लाई करते थे। यह स्प्रिट अवैध शराब बनाने वाले माफियाओं को दी जाती थी, जो इसे मिलाकर जहरीली शराब तैयार करते थे और फिर उसे बाजार में बेचते थे। इसी वजह से कई लोगों की जान खतरे में पड़ी और बड़ा हादसा हुआ।


इस मामले में स्थानीय स्तर पर काम करने वाले कई शराब माफियाओं को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के दो अन्य सप्लायरों समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।


गौर करने वाली बात यह है कि अप्रैल महीने में तुरकौलिया और रघुनाथपुर इलाके में जहरीली शराब पीने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। लोगों में डर और गुस्सा दोनों फैल गया था। प्रशासन पर भी सख्त कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया था।


इसके बाद पुलिस ने पूरे जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया। लगातार छापेमारी की गई और कई जगहों से शराब बनाने का सामान और सप्लाई नेटवर्क पकड़ा गया। 

(मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट)