ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

2014 के पहले क्या थे हालात...शौर्य वेदनम उत्सव में सम्राट ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वेदनम उत्सव के समापन समारोह में शामिल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा-2014 के पहले क्या हालात थे? नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हुआ है।

2014 के पहले क्या थे हालात...शौर्य वेदनम उत्सव में सम्राट ने कांग्रेस पर साधा निशाना
© रिपोर्टर
Viveka Nand
2 मिनट

Motihari News : मोतिहारी में आयोजित दो दिवसीय शौर्य वेदनम उत्सव के समापन समारोह में शामिल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा-2014 के पहले क्या हालात थे? सैनिकों के जूते और जैकेट तक खरीदने के पैसे नहीं थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हुआ है। सैनिकों को सभी सुख-सुविधाओं के साथ पूरी छूट है। अब विरोधियों को घर में घुसकर मार के आते हैं। हमारे विरोधी पटाखा भी बजाते हैं तो उसका जवाब हमारे सैनिक बम और बारूद से देते हैं। यही हमारी पहचान है। 


सैनिकों के बलिदान को हम सभी भूल नहीं सकते हैं। हमारे पिताजी भी सैनिक रहे और उन्होंने भी तीन लड़ाइयां लड़ीं। हमारे देश के जवान वीरता के साथ लड़ाई लड़ते हैं, विरोधियों के छक्के छुड़ाते हैं। इसलिए हम सब भी उनको सैल्यूट करते हैं। समापन समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कई पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। वहीं, महिला दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए कई काम किए हैं, जिससे महिलाओं का उत्थान हुआ है।


 आज के कार्यक्रम की कमान महिला कैप्टन डिंपल सिंह भाटी ने ंसंभाल रखी थी। उन्होंने सभी महिलाओं को भी देशसेवा से जुड़ने और सीता के साथ-साथ रणचंडी बनने का भी आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज घरेलू महिलाएं भी देशसेवा के साथ-साथ समाज सेवा कर सकती हैं। इसलिए सभी को घर के कामकाज के अलावा देश और समाज सेवा के लिए भी वक्त निकालना चाहिए। इस अवसर पर सैनिक, पूर्व सैनिक और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।