ब्रेकिंग
जमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत जमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत

मोतिहारी में नवजात की खरीद-बिक्री का खुलासा, माता-पिता समेत 5 गिरफ्तार, बच्चा भी बरामद

मोतिहारी में नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बच्चा सकुशल बरामद हुआ और 1.50 लाख रुपये जब्त किए गए।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही कथित खरीद-बिक्री में इस्तेमाल किए गए 1.50 लाख रुपये भी जब्त किए गए हैं।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में नवजात के माता-पिता, बच्चे को कथित तौर पर खरीदने वाली महिला, एक कथित बिचौलिया और एक आशा कार्यकर्ता शामिल हैं।


पांच आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने प्रमोद साहनी, उनकी पत्नी हिंदू देवी, तान्या खातून उर्फ कुरैशा खातून, आशा कार्यकर्ता शोभा सिंह और चिंता देवी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, प्रमोद साहनी और उनकी पत्नी हिंदू देवी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कोबरा पकड़िया टोला के रहने वाले हैं। वहीं, तान्या खातून उर्फ कुरैशा खातून नगर थाना क्षेत्र के बलुआ गोपालपुर की निवासी बताई गई है।


आशा कार्यकर्ता शोभा सिंह घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा और चिंता देवी लाइन बसवरिया की रहने वाली बताई गई हैं।


पुलिस कर रही मामले की जांच

गिरफ्तार सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात की कथित खरीद-बिक्री में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस पूरे मामले में उनकी क्या भूमिका थी।


पुलिस ने नवजात शिशु को बरामद करने के बाद आवश्यक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।