ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

मोतिहारी में सांसद लिखी स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

मोतिहारी के गोविंदगंज में सांसद लिखी स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बेतिया-हाजीपुर एसएच-74 स्थित पशुपतिनाथ चौक के पास 'सांसद' और अंग्रेजी में 'Member of Parliament' लिखी एक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 


घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही गोविंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वाहन राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


गोविंदगंज थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश के साथ-साथ वाहन के स्वामित्व की भी पुष्टि की जा रही है।

मोतिहारी से सोहराम आलम की रिपोर्ट

टैग्स