ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

MOTIHARI: अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. यह घटना पकड़ीदयाल के सिरगा गांव की है.मोतिहारी में 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने दो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MOTIHARI:  अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. यह घटना पकड़ीदयाल के सिरगा गांव की है.मोतिहारी में 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने दो युवकों की हत्या गोली मारकर कर दी. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक कही से आ रहा था. इस दौरान ही अपराधियों ने रास्ते में रोका और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 


मृतक युवक का नाम साहिल था वह पताही का रहने वाला था. पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर अपराधियों ने युवक की क्यों हत्या की है. बता दें कि मंगलवार को ही पिपराकोठी के हथियाही गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. युवक अपने घर के पास खड़ा था. इस दौरान अपराधी आए और गोली मार दी, लेकिन भागने के दौरान अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. 

टैग्स