ब्रेकिंग
Bihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!

बिहार : मिड डे मील खाने से 2 दर्जन स्कूली बच्चे बीमार, टीचर हो गए फरार

MOTIHARI : बिहार में मिड डे मील यानी स्कूल के अंदर बच्चों को परोसे जाने वाले दोपहर के खाने को लेकर अक्सर शिकायत मिलते रहती है। सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील की गुणव

बिहार : मिड डे मील खाने से 2 दर्जन स्कूली बच्चे बीमार, टीचर हो गए फरार
Editor
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में मिड डे मील यानी स्कूल के अंदर बच्चों को परोसे जाने वाले दोपहर के खाने को लेकर अक्सर शिकायत मिलते रहती है। सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर अक्सर हंगामा देखने को मिलता है, लेकिन अब मिड डे मील खाने की वजह से सरकारी स्कूल के दो दर्जन बच्चे बीमार पड़ गए हैं। खबर पूर्वी चंपारण जिले से हैं, यहां सरकारी स्कूल में दोपहर का भोजन खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद स्कूल के शिक्षक मौके से फरार हो गए। 


पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड स्थित सिसहनी मिडिल स्कूल में एमडीएम का भोजन खाने से दो दर्जन छात्र बीमार हो गए हैं। बुधवार को एमडीएम का भोजन करने के बाद छात्रों को टेस्ट अच्छा नहीं लगा, जिसके बाद बच्चों ने भोजन को फेंक दिया। उसके थोड़ी ही देर बाद छात्र-छात्राओं के पेट में दर्द होने लगा। बच्चों ने इसकी शिकायत शिक्षकों से की, जिसके बाद टीचर स्कूल बंद कर वहां से फरार हो गए। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे और सभी बीमार बच्चों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


ताजा खबर यह है कि अस्पताल में इलाज के बाद सभी बच्चों की तबीयत में सुधार आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविंद्र समेत तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना है। खबर के मुताबिक खाना बनाने वाले रसोईया दीनानाथ सिंह ने सबसे पहले एमडीएम खाया और बच्चों को भोजन करने से मना किया था। इसकी वजह से ज्यादातर बच्चों ने भोजन नहीं किया लेकिन टीचर्स के दबाव पर 2 दर्जन से ज्यादा बच्चे भोजन कर चुके थे जिनकी तबीयत बिगड़ी।

टैग्स