ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

बाढ़ में फंसे बुजुर्ग को डीएम ने बचाया, तेज धारा में बहने के बाद पेड़ पकड़ा था बुजुर्ग

MOTIHARI: गंडक नदी का बांध टूटा तो उसकी चपेट में एक बुजुर्ग आ गया था. पानी की तेज धारा में बहता गया. इस बीच एक पेड़ मिला तो वह पकड़ लिया. इस दौरान ही उस रास्ते से एनडीआरएफ की

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MOTIHARI:  गंडक नदी का बांध टूटा तो उसकी चपेट में एक बुजुर्ग आ गया था. पानी की तेज धारा में बहता गया. इस बीच एक पेड़ मिला तो वह पकड़ लिया. इस दौरान ही उस रास्ते से एनडीआरएफ की टीम जा रही थी. इस दौरान बुजुर्ग ने आवाज दिया तो टीएम उसके पास पहुंची. इस दौरान डीएम ने बुजुर्ग को पकड़कर नाव पर चढ़ाया. 

बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम के साथ डीएम और एसपी बाढ़ का जायजा लेने नाव से निकले थे संग्रामपुर प्रखंड के भवानीपुर में निकले थे. इस दौरान ही बुजुर्ग ने नाव देख आवाज लगाई टीम बुजुर्ग के पास पहुंची. नाव पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक और एसपी नवीनचंद्र झा पर सवार थे. डीएम ने बुजुर्ग के पास चलने के लिए बोला. 

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर बुजुर्ग फंसे थे वहां पर नाव का जाना संभव नहीं था. फिर दूसरी तरह से नाव को लेकर टीम गई. इस दौरान एक रस्सी फेंककर उससे पकड़ने के लिए बोला गया. फिर बुजुर्ग के पास नाव पहुंची तो डीएम ने बुजुर्ग का हाथ पकड़ा और नाव पर चढ़ाया. रेस्क्यू के बाद बुजुर्ग ने राहत की सांस ली. उसने बताया कि वह पानी की तेज धारा में बहता जा रहा था. कुछ समय में नहीं आ रहा था. लेकिन इस बीच धारा के साथ कई पेड़ लगे थे उस दिशा में चला गया और पेड़ पकड़ लिया