ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

Bihar News: पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, लाखों मुर्गियां जलकर राख

मोतिहारी के एक पोल्ट्री फार्म में भीषण अगलगी के कारण लाखों मुर्गियां जलकर राख हो गयी है। फार्म के मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

BIHAR
अगलगी की घटना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

East champaran: मोतिहारी में भीषण अगलगी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग पोल्ट्री फार्म में लगी है। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल और देखते ही देखते लाखों मुर्गियां जलकर राख हो गयी। पोल्ट्री फार्म के मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 



अगलगी की घटना मोतिहारी के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित पोल्ट्री फार्म में हुई है। आग लगने से लाखों मुर्गी या जल गई। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि अचानक शार्ट सर्किट से आग लगी है। मुर्गी फार्म में लगी अगलगी की भीषण घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। 



जब तक दमकल कर्मी पहुंचते तब तक लाखों मुर्गियां इस भीषण आग में जलकर राख हो चुकी थी। धू-धूकर जल रहे पोल्ट्री फार्म को देख लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर बिग्रेड के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में पोल्ट्री फार्म के मालिक को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। पोल्ट्री फार्म के मालिक अगलगी की इस घटना से काफी सदमें में हैं। घटना का कारण शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है।

टैग्स