ब्रेकिंग
राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल

Road Accident in Bihar: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत; गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल

Road Accident in Bihar: बिहार के दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला और उसके दुधमुंहे बेटे को रौंद डाला, जिससे दोनों की जान चली गई. गुस्साए लोगों ने भारी हंगामा किया है.

Road Accident in Bihar
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident in Bihar: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां बेकाबू ट्रक ने मां-बेटे को रौंद डाला है। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के धेरुख हनुमान मंदिर के पास की है।


मृतक महिला की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव निवासी राजकिशोर सहनी की 22 वर्षीय पत्नी सुधा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुधा देवी अपने पांच महीने के बेटे को गोद में लेकर कहीं जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला लेकिन स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर उसे धर दबोचा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त करने के बाद आगे के कार्रवाई में जुट गई है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।


बता दें कि इससे पहले नालंदा में शुक्रवार को ही पांच लोगों की जान सड़क हादसे में चली गई। बाइक से बारात जा रहे तीन दोस्तों को बोलेरों ने रौंद डाला जबकि दूसरी घटना में हरनौत के गोनावां गांव में ऑटो से घर लौट रहे दो साढ़ू की मौत सड़क हादसे में हो गई।