ब्रेकिंग
खाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकार

PATNA: बिहार के शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए अच्छी खबर, वेतन भुगतान के लिए 28 अरब से अधिक की राशि जारी

सम्राट चौधरी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत जिला परिषद, विभि्न नगर निकायों के तहत स्वीकृत पद के विरूद्ध कार्यरत माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को वेतन मिलेगा।

bihar
शिक्षकों को वेतन जारी
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने तमाम शिक्षकों एवं पुस्कालयाध्यक्षों को वेतन जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि वेतन भुगतान के लिए 28 अरब से अधिक की राशि सरकार ने जारी कर दी है। 


बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत जिला परिषद् एवं विभिन्न नगर निकायों के तहत स्वीकृत पद के विरूद्ध कार्यरत माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन भुगतान हेतु कुल 28,18,62,96,000/- (अठ्ठाईस अरब अठ्‌ठारह करोड़ बासठ लाख छियान्वे हजार रूपये) मात्र के सहायक अनुदान की स्वीकृति एवं विमुक्ति की स्वीकृति प्रदान की दी गई।


सम्राट चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत जिला परिषद् एवं विभिन्न नगर निकायों के तहत स्वीकृत पद के विरूद्ध कार्यरत माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन भुगतान हेतु कुल उपबंधित राशि 28,18,62,96,000/- (अठ्ठाईस अरब अठ्‌ठारह करोड़ बासठ लाख छियान्वे हजार रूपये) मात्र की राशि उपबंधित है, जिसकी विमुक्त की जानी थी।


राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत जिला परिषद्, विभिन्न नगर निकायों एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत माध्यमिक शिक्षक / उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन भुगतान हेतु सहायक अनुदान वेतन के रूप में राशि उपलब्ध कराया जाता है।