ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार में ममता हुई शर्मसार: मां ने 5 महीने की बेटी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास पर लगाया झूठा आरोप

Bihar News: मोकामा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक मासूम की मौत के पीछे की सच्चाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला जितना...

बिहार में ममता हुई शर्मसार: मां ने 5 महीने की बेटी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास पर लगाया झूठा आरोप
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार के मोकामा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। मामूली पारिवारिक विवाद में एक मां ने अपनी ही पांच महीने की मासूम बेटी की जान ले ली। इतना ही नहीं, वारदात के बाद उसने अपनी सास को फंसाने की साजिश भी रच डाली। घटना मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा पंचायत वार्ड-6 की बताई जा रही है।


मृत बच्ची की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है, जिसकी उम्र महज पांच महीने थी। वहीं इस घटना में महिला का ढाई साल का बेटा अंकित कुमार भी घायल हो गया है। इस खौफनाक वारदात ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला चांदनी देवी के पति गांधीनगर में मजदूरी करते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बहन की शादी के लिए अपनी मां के खाते में 20 हजार रुपये भेजे थे। इसी बात को लेकर चांदनी देवी नाराज हो गई और पति से विवाद शुरू कर दिया। मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपना आपा खो दिया।


बताया जाता है कि गुस्से में आकर चांदनी देवी ने अपनी पांच महीने की बेटी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मासूम बच्ची इस हिंसा को सहन नहीं कर पाई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आए ढाई साल के बेटे अंकित को भी चोटें आईं।


घटना के बाद आरोपी महिला ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर एक नई कहानी गढ़नी शुरू कर दी। उसने अपनी सास निशा देवी पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। लेकिन गांव के लोगों ने उसकी इस बात पर भरोसा नहीं किया, क्योंकि कई लोगों ने खुद उसे बच्ची की पिटाई करते हुए देखा था।


इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जब पुलिस ने मासूम अंकित से पूछताछ की, तो उसने मासूमियत में पूरी सच्चाई बता दी। बच्चे ने साफ कहा कि उसकी मां ने ही उसकी बहन को पीटा था। यह बयान इस पूरे मामले का अहम मोड़ साबित हुआ।


मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि आरोपी चांदनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि एक मां, जिसे अपने बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है, वही इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है।


इधर, पटना सिटी इलाके से भी एक अलग हत्या का मामला सामने आया है। यहां नालंदा के बिहारशरीफ निवासी 33 वर्षीय शंकर प्रसाद का शव बहादुरपुर की जय महावीर कॉलोनी के पास एक मैदान में मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है।


डीएसपी राजकिशोर सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक को एक युवक अपने साथ लॉज में लेकर आया था, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच जारी है।