ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव की तारीखों का एलान, जानिए...कब होगा मतदान

PATNA : बिहार की दो विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 6 नव

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव की तारीखों का एलान, जानिए...कब होगा मतदान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार की दो विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 6 नवंबर को मतगणना होगी। प्रत्याशी 14 अक्टूबर से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे जबकि 15 अक्टूबर नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस लेने सकेंगे। उपचुनाव की अधिसूचना 7 अक्टूबर को जारी होगी।


बिहार के साथ ही 5 अन्य राज्यों में भी उपचुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट, महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट, तेलंगाना के मुन्नूगोडे, उत्तर प्रदेश को गोला गोरखनाथ और उड़िसा के धामनगर विधानसभा सीट पर में उपचुनाव होंगे। बिहार समेत कुल 6 राज्यों में विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी।


बता दें कि आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आपराधिक मामले में सजा होने के बाद बिहार विधानसभा ने उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया था, जिसके बाद से मोकामा की सीट खाली है जबकि, विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज विधानसभा सीट खाली हो गई थी। अब इन दोनों ही सीटों पर उपचुनाव के लिए चुनाय आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। बिहार की इन दोनों ही सीटों पर मुकाबला रोचक होने वाला है।

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव की तारीखों का एलान, जानिए...कब होगा मतदान


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें