ब्रेकिंग
साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड✦बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड✦बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन

Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

दुर्गा पूजा के दौरान शराब की खेप खपाने की तैयारी पर मोकामा में आरपीएफ-जीआरपी ने पानी फेर दिया। सूरत से जयनगर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस से 102.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। ट्रॉली बैग पर किसी ने दावा नहीं किया।

Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

मोकामा: दुर्गा पूजा के दौरान बिहार में शराब की खपत बढ़ने की आशंका के बीच तस्करों ने ट्रेनों को शराब पहुंचाने का जरिया बना लिया है। हालांकि, मोकामा में आरपीएफ और जीआरपी की सतर्कता ने तस्करों की इस कोशिश पर पानी फेर दिया। सूरत से जयनगर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस के सामान्य कोच से पुलिस ने भारी मात्रा में महंगी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को कई ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि ट्रेन में तलाशी के दौरान शराब से भरे इन ट्रॉली बैग पर किसी भी यात्री ने अपना दावा नहीं किया। ऐसे में रेल पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन बैगों को ट्रेन में कौन लेकर चढ़ा था और शराब की यह खेप किसके पास पहुंचाई जानी थी।

रेल मदद से मिली शराब की बड़ी खेप की सूचना

मोकामा आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार यादव और रेल थानाध्यक्ष प्रसिद्ध कुमार सिंह ने बताया कि 22564 डाउन अंत्योदय एक्सप्रेस में शराब की बड़ी खेप होने की सूचना रेल मदद के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम सक्रिय हो गई।

ट्रेन के मोकामा स्टेशन पहुंचते ही जवानों ने सामान्य कोच में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। यात्रियों के सामान की जांच के दौरान पुलिस को कई ट्रॉली बैग संदिग्ध हालत में मिले। बैगों को खोलकर देखा गया तो उनके अंदर शराब की बोतलें देखकर रेल पुलिस भी सतर्क हो गई।

यात्रियों ने बैग लेने से किया इनकार

पुलिस ने जब सामान्य कोच में मौजूद यात्रियों से ट्रॉली बैग के बारे में पूछताछ की तो किसी ने भी उन पर अपना दावा नहीं किया। कोई यात्री इन बैगों को अपना बताने के लिए सामने नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने सभी संदिग्ध ट्रॉली बैग को ट्रेन से नीचे उतारा और उन्हें जब्त कर लिया।जांच के दौरान बैगों से बड़ी मात्रा में महंगी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। रेल थानाध्यक्ष प्रसिद्ध कुमार सिंह के अनुसार, पूरी कार्रवाई में 102.750 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

कहां से आई शराब, कहां होनी थी डिलीवरी?

शराब की इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद अब रेल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इसे ट्रेन में कहां से चढ़ाया गया था और इसकी डिलीवरी किस स्टेशन पर होनी थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब उत्तर प्रदेश की तरफ से लाई जा रही थी और इसे समस्तीपुर तक पहुंचाने की योजना थी। हालांकि, पुलिस ने अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही शराब की खेप के स्रोत और उसके संभावित गंतव्य का खुलासा हो सकेगा।

CCTV फुटेज से खुलेगा तस्करी का राज

ट्रॉली बैग पर किसी यात्री के दावा नहीं करने के बाद अब पुलिस की नजर स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों पर है। रेल पुलिस मोकामा स्टेशन की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन ट्रॉली बैगों को लेकर कौन यात्री ट्रेन में सवार हुआ था।

पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने में अहम सुराग मिल सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन के संबंधित स्टेशनों पर भी जांच की जा सकती है। फिलहाल इस मामले में किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेल पुलिस शराब की खेप के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। दुर्गा पूजा के दौरान शराब की मांग को देखते हुए ट्रेन के जरिए इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने को पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है।