ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

Bihar News: ड्राइवर की सूझ-बूझ से डिरेल होने से बची मिथिला एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला

बिहार में ज्यादातर ट्रेन हादसे अवैध रेलवे क्रॉसिंग के कारण हो रहे हैं। यदि रेलवे गुमटी और अवैध क्रॉसिंग को बंद कर आरओबी बना दिया जाए तो इस तरह की घटनाओं पर विराम लग सकेगा। चंपारण में इसी के कारण बड़ा हादसा होने से बचा नहीं तो कई लोगों की जान चली जाती

BIHAR
बड़ा हादसा टला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: हावड़ा से रक्सौल आ रही मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर की सूझ-बूझ से डिरेल होने से बच गया। ड्राइवर की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि मिथिला एक्सप्रेस हावड़ा से रक्सौल जंक्शन आ रही थी तभी रक्सौल नहर पर रेलवे ढाला के बन्द होने के कारण एक बाइक सवार बगल से पटरी क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था।


लेकिन बाइक रेल पटरी के बीच में फंस गई। बाइक सवार ने अपनी बाइक को निकालने का भरपुर प्रयास किया लेकिन वो असफल रहा। इसी दौरान बार-बार हॉर्न बजाते हुए मिथला एक्सप्रेस आ गई। तब बाइक को पटरी के बीच छोड़कर बाइक सवार वहां से हट गया। 


तभी ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन तो रोका लेकिन बाइक को लेकर ट्रेन कुछ दूर घसीतते हुए आगे बढ़ गयी। जिसके कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। उंसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन से उतर कर बाइक हटवाया और आरपीएफ को सूचना देकर ट्रेन को रक्सौल जंक्शन के लिए प्रस्थान किया ।

टैग्स