ब्रेकिंग
बिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

नालंदा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत, 7 लोग घायल

NALANDA:- इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां अनियंत्रित ट्रक एक मिठाई दुकान में जा घुसी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी। बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कई लोग भी

नालंदा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत, 7 लोग घायल
Santosh Singh
3 मिनट

NALANDA:-  इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां अनियंत्रित ट्रक एक मिठाई दुकान में जा घुसी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी। बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कई लोग भी घायल हो गये है। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना तेल्हाड़ा इलाके के ताड़पर की है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस दौरान हंगामा मचाते हुए आक्रोशितों ने ट्रक और थाने के पास खड़ी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पत्रकारों के साथ भी मारपीट की। जिसमें एक पत्रकार बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं पथराव में एक एएसआई के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। 

नालंदा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत, 7 लोग घायल

नालंदा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत, 7 लोग घायल

घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को रौंद दिया है। इस घटना में 8 लोगों के मौत की अब तक पुष्टि हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोग स्थानीय थाना पर भी पहुंच गए जहां जमकर रोड़ेबाजी और तोड़फोड़ की गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया इस दौरान एक एएसआई भी घायल हो गए।  

 नालंदा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत, 7 लोग घायल

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जहानाबाद से ट्रक नालंदा की ओर आ रही थी तभी थाना के पास ही अनियंत्रित होकर ट्रक मिठाई दुकान में घुस गयी। जिससे दुकानदार समेत कई ग्राहकों की मौत हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में प्रदुमन बिंद, कौशल बिंद समेत आठ अन्य शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सभी घायलों को आनन फानन में निजी क्लिनिक और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है । घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

नालंदा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत, 7 लोग घायल

इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाने का निर्देश दिया। वही घायल लोगों का निशुल्क समुचित इलाज कराए जाने का निर्देश दिया है।

नालंदा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत, 7 लोग घायल



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRANAY RAJ

FirstBihar संवाददाता