ब्रेकिंग
पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरल

PATNA: 3 दिन से गायब महिला की लाश झाड़ियों से बरामद, गले पर गहरे निशान से हत्या की आशंका

पटना सिटी के मारूफगंज की रहने वाली महिला की लाश मालसलामी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका 3 दिन से घर से गायब थी। जिसकी खोजबीन परिजन कर रहे थे। थक हार कर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

bihar
मालसलामी में मिला महिला का शव
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से सटे मालसलामी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नगला रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इक्ट्ठा हो गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका की पहचान पटना सिटी के मारूफगंज मोहल्ले की रहने वाली राधा देवी के रूप में की है, जो पिछले तीन दिनों से लापता थीं। महिला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। 


मृतका के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। शव जिस हालत में पाया गया है, उससे स्पष्ट होता है कि हत्या कर शव को सुनसान इलाके में स्थित झाड़ियों में फेंक दिया गया था, ताकि घटना को छुपाया जा सके।


फिलहाल, हत्या के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को बुलाया है। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं और नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि महिला की अंतिम गतिविधियों का पता चल सके। पुलिस घटना की सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 


पटना ने दावा किया है कि इस केस की त्वरित जांच की जाएगी और दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। राधा देवी की हत्या से उनके परिजन काफी सदमें में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो पुलिस से मामले की जांच करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता