ब्रेकिंग
बिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोच

बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्ज

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर...

बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्ज
Ramakant kumar
3 मिनट

बिहार के औरंगाबाद में पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के बाद घटना का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना को लेकर नाबालिग की मां के बयान पर गांव के ही रौशन प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


प्राथमिकी के अनुसार, घटना के दिन नाबालिग की मां और दादी औरंगाबाद बाजार गई थीं. घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने कथित तौर पर नाबालिग को मिठाई में नशीली दवा मिलाकर खिला दी. इसके बाद उसके बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.


आरोप है कि आरोपी ने घटना का वीडियो बनाने के साथ उसकी तस्वीरें भी ले लीं. बाद में उसने वीडियो और तस्वीरें नाबालिग को दिखाईं और उसके मोबाइल पर भी भेजीं. इसके बाद उन्हें इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल करने का आरोप है.


नाबालिग की मां के अनुसार, आरोपी करीब 10 दिनों से उसकी बेटी पर रात में अपने घर आने के लिए दबाव बना रहा था. आरोप है कि उसने नाबालिग को एक व्यक्ति से एक रात के लिए दो लाख रुपये दिलाने का लालच भी दिया था. नाबालिग ने जब उसकी बात मानने से इनकार किया तो आरोपी ने कथित वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया. इसके बाद नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी.


सोमवार को नाबालिग के स्वजन आरोपी के घर पहुंचे और घटना को लेकर पूछताछ की. आरोप है कि वहां उन्हें धमकी दी गई. इसके बाद नाबालिग की मां ने मुफस्सिल थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.


पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. नाबालिग की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है.


थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में दोनों के बीच परिचय या प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है, लेकिन नाबालिग होने के कारण मामले में कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.