ब्रेकिंग
‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल

पटना जल जमाव पर जारी है सियासत, अब मंत्री संजय झा की गिरिराज को नसीहत, कहा- बिहार की बेहतरी की बात करते तो होता भला

PATNA: राजधानी पटना में भीषण जल जमाव को लेकर सूबे की सत्ताधारी दल जेडीयू और बीजेपी नेताओं के बीच बयानों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नीतीश सरकार पर हमला करने स

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में भीषण जल जमाव को लेकर सूबे की सत्ताधारी दल जेडीयू और बीजेपी नेताओं के बीच बयानों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नीतीश सरकार पर हमला करने से बौखलाए जेडीयू नेताओं ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर उनपर निशाना साधा है. अब राज्य सरकार में मंत्री संजय झा ने बिना नाम लिए गिरिराज पर हमला बोला है.


संजय झा ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य सरकार की विफलताओं के बदले अगर वो गंगा के पानी में बिहार की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार से पैरोकारी करते तो इससे राज्य का भला होता. पटना के जल जमाव को उन्होंने सरकारी विफलता कहे जाने से इनकार   किया और कहा कि गंगा नदी के बहाव में रोक बाढ़ आने का मुख्य कारण है.

बता दें कि पिछले दिनों हुए भारी बारिश के बाद राजधानी पटना के कई इलाकों की हालत नारकीय है और लोगों के घरों में अभी भी बारिश का पानी घुसा हुआ है.