ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

हुस्न का जलवा और रंगीन बातें कर जवानों पर डोरे डालती है ये पाकिस्तानी हसीना, सेना के जवानों को फंसा कराती है जासूसी

PATNA : सेना के जवानों को अपनी खुबसूरती की जाल में फंसा कर उनसे जासूसी कराने वाली खूबसूरत हसीना को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने बेनकाब कर दिया है.मिलिट्री इंटेलिजेंस को अभी उसका न

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सेना के जवानों को अपनी खुबसूरती की जाल में फंसा कर उनसे जासूसी कराने वाली खूबसूरत हसीना को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने बेनकाब कर दिया है.

मिलिट्री इंटेलिजेंस को अभी उसका नाम पता नहीं चला है पर उसके पाकिस्तानी नागरिक होने और पाक खुफिया एजेंसी के लिए काम करने की पुख्ता जानकारी मिली है. इसके साथ ही मिलिट्री इंटेलिजेंस को यह पता चला है कि वह पाकिस्तान के  कराची की रहने वाली है और कई बार भारतीय सीमा में आ चुकी है.


मिलिट्री इंटेलिजेंस को जांच के दौरान यह पता चला कि उसने 15 फेसबुक आईडी बना रखे हैं, जिससे वह पहले तो भारतीय सेना के जवानों को फंसाती है और फिर सेना से संबंधित खुफिया जानकारियां हासिल करती है. वह कई सालों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही है. खूबसूरती के जाल में फंस कर सेना की सुरक्षा से संबंधित जानकारियां देने वाले 6 से ज्यादा जवानों को अलग-अलग एजेंसियां हाल में पकड़ चुकी है. मिलिट्री इंटेलिजेंस को यह पता चला है कि महिला आईएसआई के भी संपर्क में थी. 


ऐसे बनाती थी जवानों को अपना शिकार

महिला अपने अलग-अलग फेसबुक आईडी से वर्दी में फोटो डालने और प्रोफाइल में सेना में होने की जानकारी देने वाले जवानों को फ्रेंड बनाती थी और फिर उनका नंबर लेकर बात शुरू करती थी. कॉल भारतीय नंबर वाले वाट्सएप और इंटरनेट से किए जाते थे. फिर जवानों को खूबसूरती के झांसे में लेने के बाद जासूसी कराई जाती थी. 

यह मामला सामने आते ही सेना ने जवानों और अधिकारियों को किसी भी सोशल साइट पर सेना की वर्दी वाली फोटो डालने की सख्त मनाही की है.