ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

BIHAR CRIME : मेला घूमकर लौट रहे दो लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, घायल में पुलिस जवान शामिल

JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या

BIHAR CRIME : मेला घूमकर लौट रहे दो लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, घायल में पुलिस जवान शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, अपराध और  लूट से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मेला घूम कर लौट रहे पुलिस जवान समेत दो लोगो को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। 


जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले के सिकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिस्टॉल गांव निवासी दो लोगों को बीते देर रात अपराधियों ने गोली मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद  दोनों व्यक्ति को जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 



बताया जा रहा है घायल व्यक्ति में से एक पुलिस का जवान है जो की नालंदा जिले में पोस्टेड है एवं उसका एक साथी भी साथ मे मेला घूम कर लौट रहा था। दोनों को अपराधियों के द्वारा पेट में गोली मारा गया है। यह दोनों लोग जहानाबाद से मेला देखकर देर रात अपने घर बिस्टॉल लौट रहे थे। उसी दरमियान सिकरिया गांव के समीप इन लोगों को गोली मार दी गई। 


जिसके बाद ग्रामीण एवं परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर आया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है ।हालांकि इस मामले में परिजनों ने बताया की गोली किसने मारा और किस वजह से मारा इन सब बातों का जानकारी अभी किसी को नहीं हुई है। 


इधर  घटना की सूचना पाकर सिकरिया थाना एवं जहानाबाद नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की गई एवं डॉक्टर ने दोनों को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें