ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव

मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंदा : गाड़ी छोड़ चालक फरार

BETTIAH : मेला देखने गये एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बेतिया के पहाड़पुर थाना क्षेत्र की है। जहां इस बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया और घटनास्थल पर ह

मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंदा : गाड़ी छोड़ चालक फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH : मेला देखने गये एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बेतिया के पहाड़पुर थाना क्षेत्र की है। जहां इस बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। 


बताया जाता है कि युवक मेला देखने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। पहाड़पुर थाने के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार सड़क पर फेंका गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान सरेया बंजारी पट्टी गांव निवासी 20 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई हैं।


ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पहाड़पुर थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स