ब्रेकिंग
बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक

ARRAH: बिहार की बेटियों के लिए मेहंदी शिविर का आयोजन, अजय सिंह ने किया सम्मानित

शिविर के समापन अवसर पर, समाजसेवी, उद्योगपति और भाजपा नेता अजय सिंह ने इन प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया। अजय सिंह ने लड़कियों का मनोबल बढ़ाते हुए यह आश्वासन भी दिया कि वे भविष्य में हर समय उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगे।

bihar
बेटियों को सम्मान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बिहार की बेटियों के लिए रमना मैदान, आरा में आयोजित 10 दिवसीय मुफ्त मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। इस शिविर में भोजपुर और भोजपुर से बाहर की लगभग 200 लड़कियों ने हिस्सा लिया। लड़कियों ने इस शिविर के दौरान मेहंदी कला सीखकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा ली।


शिविर के समापन अवसर पर, समाजसेवी, उद्योगपति और भाजपा नेता अजय सिंह ने इन प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया। अजय सिंह ने लड़कियों का मनोबल बढ़ाते हुए यह आश्वासन भी दिया कि वे भविष्य में हर समय उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगे।


कार्यक्रम के दौरान लड़कियों ने पटना में आयोजित सांस्कृतिक कला मोहत्सव - गंगोत्सव 2025 में अपनी कला का प्रदर्शन करने की इच्छा जताई। इस पर अजय सिंह ने ऐलान किया कि पटना जाने के लिए 2 बसों की व्यवस्था वे अपनी तरफ से करेंगे। इस वक्त लड़कियों ने अजय सिंह के हाथों सम्मान पाकर काफी गौरवान्वित महसूस किया,उनके समाजसेवा के कार्य की सराहना कर बताया कि अजय भैया हमारे लिए एक रोल मॉडल है।


इस मौके पर शिविर समापन में मुख्य अतिथि समाजसेवि अजय सिंह के साथ मेहंदी आर्टिस्ट अभय तूफानी, अंतरराष्ट्रीय कथक गुरु बक्सी विकास और कथक गुरु अमित कुमार की भी उपस्थिति रही। सभी ने बेटियों के हुनर को सराहा और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ARRAH: बिहार की बेटियों के लिए मेहंदी शिविर का आयोजन, अजय सिंह ने किया सम्मानित

टैग्स