ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

मेयर शिवराज पासवान के घर पहुंचे चिराग, हत्यारों को सजा के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी

KATIHAR : मेयर शिवराज पासवान की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान उनके घर पहुंचे हैं. पिछले दिनों कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की गोली

मेयर शिवराज पासवान के घर पहुंचे चिराग, हत्यारों को सजा के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : मेयर शिवराज पासवान की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान उनके घर पहुंचे हैं. पिछले दिनों कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शिवराज चिराग पासवान के बेहद करीबी माने जाते थे. पिछले दिनों आशीर्वाद यात्रा के दौरान भी चिराग शिवराज पासवान के घर गए थे.


शिवराज पासवान के घर पहुंचे चिराग ने उनके हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग रखी है. उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा है कि हर परिस्थिति में वह उनके साथ खड़े हैं. इतना ही नहीं चिराग ने शिवराज पासवान की हत्या के निष्पक्ष जांच की मांग भी रखी है. 



आपको बता दें कि 29 जुलाई की रात कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मेयर की हत्या के बाद से एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान सरकार पर हमलावर रहे हैं. चिराग पासवान ने कहा था कि नीतीश शासन में चुन चुन कर एलजेपी के नेताओं की हत्या कराई जा रही है. आखिर ऐसा कौन कर रहे हैं, सरकार को जवाब देना चाहिए. आज जब चिराग शिवराज पासवान के घर पहुंचे तो वहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात के बाद सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है.