ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?

मैट्रिक और इंटर परीक्षा की मूल्यांकन 1 से 12 मार्च तक, इस दिन आएगा रिजल्ट

PATNA : बिहार बोर्ड के तरफ से आयोजित इंटर एग्जाम रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। बोर्ड ने यह बता दिया है कि, इस बार इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट

मैट्रिक और इंटर परीक्षा की मूल्यांकन 1 से 12 मार्च तक, इस दिन आएगा रिजल्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार बोर्ड के तरफ से आयोजित इंटर एग्जाम रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है।  बोर्ड ने यह बता दिया है कि, इस बार इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट को अपने रिजल्ट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा। बोर्ड ने यह साफ़ कर दिया है कि, इंटर और मैट्रिक परीक्षा के आंसर बुक के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। 


बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर और मैट्रिक के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो चुकी है। इंटर का मूल्यांकन 24 फरवरी से पांच मार्च तक चलेगा। वहीं मैट्रिक का मूल्यांकन एक से 12 मार्च तक होगी। हालांकि, इस बीच होली का पर्व आने के कारण कुछ दिनों तक मैट्रिक का मूल्यांकन कार्य बंद रहेगा। इंटर मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 20427 प्रधान और सह परीक्षक लगाये गये हैं। वहीं 10302 एमपीपी की नियुक्ति की गयी हैं। जबकि मैट्रिक मूल्यांकन की बात करें तो कुल 96,63,774 उत्तरपुस्तिका की जांच होगी। इसके लिए 27006 प्रधान और सह परीक्षक लगाये गये हैं। वहीं 11785 एमपीपी की नियुक्ति की गयी है।


मालुम हो कि,बिहार बोर्ड द्वारा इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट मार्च महीने में घोषित किया जायेगा। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च तक या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा। इसकी जानकारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। इसके साथ ही बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कंप्यूटर पर अंकों की प्रविष्टि के बाद भी मिलान किया जायेगा। इसके लिए इंटर में 1599 और मैट्रिक में 2236  मेकर चेकर की नियुक्ति की गयी हैं। ये मेकर और चेकर अंकों का मिलान करेंगे। 


आपको बताते चलें कि, इंटर की परीक्षा एक से 11 फरवरी तक और मैट्रिक की 14 से 22 फरवरी तक आयोजित की गयी है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इंटर मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 123 और मैट्रिक मूल्यांकन को 172 मूल्यांकन केंद्र बनाया गया हैं। एमपीपी द्वारा मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका से अंकों की प्रविष्टि कंप्यूटर पर की जायेगी। इंटर में कुल 69,44,777 उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन किया जायेगा।