ब्रेकिंग
PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक बार घर मिलने के बावजूद दोबारा उठाया लाभ... अब 18 परिवारों से होगी वसूली✦अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी: भनक लगते ही भागा संचालक, ताला तोड़कर जाँच में खुली पोल✦शराबबंदी के 10 साल बाद भी बिहार में तस्करी का खेल जारी, नाव और बोलेरो से शराब की बड़ी खेप बरामद✦पटना शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान✦मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक बार घर मिलने के बावजूद दोबारा उठाया लाभ... अब 18 परिवारों से होगी वसूली✦अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी: भनक लगते ही भागा संचालक, ताला तोड़कर जाँच में खुली पोल✦शराबबंदी के 10 साल बाद भी बिहार में तस्करी का खेल जारी, नाव और बोलेरो से शराब की बड़ी खेप बरामद✦पटना शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान✦मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला

पटना में चलती स्कॉर्पियों में लगी भीषण आग, बीच सड़क पर धू-धूकर कर जली कार

चलती स्कॉर्पियों में आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

BIHAR POLICE
स्कॉर्पियो में लगी आग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में गुरुवार की शाम बड़ा हादसा देखने को मिला। जहां चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। बीच सड़क पर स्कॉर्पियों धू-धूकर जलने लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


घटना पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के धनुष पुल की है जहां कंकड़बाग की ओर जाने वाले फ्लाई ओवर के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गयी। हालांकि की इस दौरान कार का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। फ्लाइओवर पर कार में आग लगने की सूचना पुलिस को दी गयी। 


जिसके बाद फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुका था काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने कार में लगी भीषण आग पर काबू पाया। इस दौरान रास्ते को बंद कर दिया गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 


कार में लगी आग को बुझाने के बाद उसे थाने ले जाया गया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। चलती स्कॉर्पियों में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

सदन की रिपोर्ट

टैग्स