ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त

पटना सिटी में सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे

सिलेंडर लीक होने की वजह से लगी आग में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। वही एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग आग में झुलस गये। सभी घायलों को इलाज के लिए PMCH भेजा गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

BIHAR
भीषण अगलगी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर इलाके के फतेजामपुर में घरेलू सिलेंडर लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। आग लगने से एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए, जबकि बचाने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए।


आग ने लिया भयावह रूप

स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में किरासन तेल जैसे ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

अगलगी की सूचना मिलते ही फतुहां डीएसपी और फायर ब्रिगेड की दो यूनिट मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


गंभीर रूप से झुलसे 6 लोग PMCH रेफर

इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे 6 लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) भेजा गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है, और सभी परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।



टैग्स