ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना: अतिक्रमण हटाने गई थी पुलिस, ग्रामीणों ने किया हमला

PATNA: मसौढ़ी में पुलिस अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए गई हुई थी. इस दौरान लोगों ने पथराव कर दिया. जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया. बताया जा रहा है कि अतिक्रमणमुक्‍त वा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  मसौढ़ी में पुलिस अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए गई हुई थी. इस दौरान लोगों ने पथराव कर दिया. जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया. बताया जा रहा है कि अतिक्रमणमुक्‍त  वाली जमीन पर प्रतिमा स्‍थापित करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ. जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने पत्‍थरबाजी की. पुलिस ने बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेडा एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि केशोचक के योगेंद्र यादव के घर के सामने एक सरकारी आम गैरमजरूआ जमीन है जिसपर योगेंद्र यादव, उसके पड़ोसी उपेंद्र यादव और रामाधार यादव गाड़ी  रखने, मवेशी बांधने और उसे खाना खिलाने के लिए प्रयोग करते थे. लेकिन बाद में कोर्ट के आदेश के आलोक में सीओ योगेंद्र कुमार ने बीते करीब तीन-चार माह पूर्व उसे अतिक्रमणमुक्‍त कराया था.

बताया जाता है कि इससे उपेंद्र यादव और रामाधार यादव को योगेंद्र यादव के प्रति खुन्‍नस था और उक्‍त जमीन पर कब्‍जा करने की नीयत से ग्रामीणों के सहयोग से शुक्रवार की शाम उन्‍होंने वहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्‍थाई रूप से स्‍थापित करने का प्रयास किया था. जिसके लेकर विवाद हुआ तो पुलिस पहुंची थी. फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMITKUMAR

FirstBihar संवाददाता