ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

इश्क का ऐसा 'ट्रिपल गेम'! 'पहले घरवाली उसके बाद फेसबुक वाली फिर खुद की साली...', दिलफेंक जीजा की प्रेम कहानी ने मचाया हड़कंप, इस तरह खुला राज

Bihar News: सारण जिले के मशरक में एक युवक पर तीन शादियां करने का आरोप लगने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। तीन महिलाओं के वैवाहिक अधिकार, कई बच्चों के भविष्य और कानूनी पहलुओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि...

इश्क का ऐसा 'ट्रिपल गेम'! 'पहले घरवाली उसके बाद फेसबुक वाली फिर खुद की साली...', दिलफेंक जीजा की प्रेम कहानी ने मचाया हड़कंप, इस तरह खुला राज
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है. एक युवक पर तीन अलग-अलग महिलाओं से शादी करने का आरोप लगा है. हैरानी की बात यह है कि तीनों महिलाएं खुद को उसकी पत्नी बता रही हैं और अपने-अपने अधिकारों के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं. 


जानकारी के अनुसार मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी करण बांसफोड़ पर अलग-अलग समय में तीन शादियां करने का आरोप है. मामला सामने आने के बाद तीनों परिवारों में तनाव की स्थिति बन गई है. अब यह विवाद केवल पति-पत्नी के रिश्ते तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि बच्चों के अधिकार, भरण-पोषण और भविष्य का सवाल भी इससे जुड़ गया है.


बताया जाता है कि करण बांसफोड़ की पहली शादी वर्ष 2021 में मशरक थाना के पीछे रहने वाली रानी देवी से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे और उनके तीन पुत्र भी हुए. परिजनों का आरोप है कि तीन बच्चों का पिता बनने के बावजूद करण ने दूसरी महिलाओं से संबंध बनाए और बाद में उनसे भी विवाह कर लिया.


मामले में दूसरा नाम सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव की रहने वाली रेखा देवी का सामने आया है. बताया जा रहा है कि रेखा देवी पहले से विधवा थीं. उनके पहले पति की कुछ वर्ष पहले तालाब में डूबने से मौत हो गई थी. पहली शादी से उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं. पति की मौत के बाद वह बच्चों के साथ जीवन बिता रही थीं.


इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान करण बांसफोड़ से हुई. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया. आरोप है कि अप्रैल 2025 में दोनों ने गोरखपुर के एक मंदिर में विवाह कर लिया. बताया जा रहा है कि इस संबंध से एक पुत्र का जन्म भी हुआ है.


मामला यहीं नहीं रुका. सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब आरोप लगा कि करण बांसफोड़ ने दूसरी पत्नी रेखा देवी की सगी बहन सीता कुमारी से भी शादी कर ली. परिजनों के अनुसार मार्च 2026 में दोनों ने छपरा के एक मंदिर में विवाह किया. इस जानकारी के सामने आते ही ग्रामीणों के बीच चर्चा तेज हो गई.


स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी और फिर दूसरी पत्नी की बहन से तीसरी शादी का आरोप पूरे मामले को बेहद पेचीदा बना देता है. ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है.


विवाद बढ़ने के बाद अब तीनों महिलाएं अपने-अपने अधिकारों की मांग कर रही हैं. पहली पत्नी रानी देवी का कहना है कि वह वर्षों से पत्नी के रूप में रह रही हैं और उनके तीन बच्चे हैं. 


वहीं दूसरी पत्नी रेखा देवी का दावा है कि उन्होंने प्रेम संबंध के बाद विवाह किया था और उनके भी एक पुत्र है. इसलिए उनके और उनके बच्चे के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. दूसरी ओर तीसरी पत्नी सीता कुमारी भी अपने वैवाहिक संबंध को स्वीकार करते हुए न्याय की मांग कर रही हैं.


मामले ने नया मोड़ तब लिया जब पहली पत्नी की मां रामावती देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने एक के बाद एक कई शादियां कर महिलाओं के साथ अन्याय किया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक और तीसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.