ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

पटना में बीमार यात्री को देख भाग निकले डॉक्टर, कोरोना के डर से नहीं किया इलाज

PATNA: कोरोना वायरस को लेकर रेलवे भले ही लाख दावा करे की रेलवे इसको लेकर सतर्क और तैयार है उसकी पोल खुल गई. पटना जंक्शन पर बीमार ट्रेन यात्री को देख डॉक्टर ही डर से भाग गए. वह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना वायरस को लेकर रेलवे भले ही लाख दावा करे की रेलवे इसको लेकर सतर्क और तैयार है उसकी पोल खुल गई. पटना जंक्शन पर बीमार ट्रेन यात्री को देख डॉक्टर ही डर से भाग गए. वह भी उस समय जब जंक्शन के सभागार में कोरोना वायरस को लेकर बैठक हो रही थी. 

बक्सर में हुई मरीज की जांच

पटना में इलाज नहीं होने के बाद बीमार यात्री को फिर से ट्रेन में बैठा दिया गया. बक्सर ट्रेन पहुंचने के बाद मरीज का इलाज किया गया. यात्री डिब्रूगढ़ से पटना होते हुए दिल्ली ब्रह्मपुत्रा मेल से जा रहा था. वह स्लीपर डिब्बा एस-10 के बर्थ संख्या-54 पर मो. कमरान सवार थे. 


ट्रेन की यात्री भी डरे

बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान कमरान को तेज बुखार हो गया. उसने इसकी सूचना रनिंग टीटीई ने दानापुर कंट्रोल रूप को दी. जिसके बाद पटना जंक्शन को सूचना दी गई कि डॉक्टर अटेंड करें, लेकिन सूचना मिलने के बाद हेल्थ यूनिट के डॉक्टर ही गायब हो गए. फिर टीटीई ने लायंस क्लब के स्टॉल पर कार्यरत कर्मी के सहयोग से पीड़ित यात्री को सिर्फ बुखार की दवा दी  गई और बिना जांच के किए हुए ट्रेन को रवाना कर दिया गया. जब बक्सर ट्रेन पहुंची तो जांच किया गया और इलाज के बाद यात्री फिर से रवाना हो गए. इस दौरान ट्रेन के यात्री भी डरे रहे.