ब्रेकिंग
वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज

मनीष कश्यप पर आज बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर होगी सुनवाई

PATNA : तमिलनाडु हिंसा का फेक वीडियो शेयर कर बुरी तरह फंसें यूट्यूबर मनीष कश्यप के लिए आज का दिन बेहद अहम है। सुप्रीम कोर्ट आज मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई करेगा। उनके

मनीष कश्यप पर आज बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर होगी सुनवाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : तमिलनाडु हिंसा का फेक वीडियो शेयर कर बुरी तरह फंसें  यूट्यूबर मनीष कश्यप के लिए आज का दिन बेहद अहम है। सुप्रीम कोर्ट आज मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई करेगा। उनके खिलाफ दो राज्यों में केस दर्ज हैं। इसी को लेकर इन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि दोनों मामलों को एकसाथ  क्लब किया जाए। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आज इस मामले में सुनवाई की तारीख तय की थी। मनीष कश्यप इस वक्त तमिलनाडु के जेल में बंद है। 


दरअसल, मनीष कश्यप पर अलग- अलग राज्यों में मुकदमें दर्ज हैं। इसके बाद मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट का शरण लिया है और मांग की है कि उनके तमाम मुकदमें एक साथ जोड़ दिए जाए। इसे लेकर पहले सुनवाई होनी थी लेकिन 10 अप्रैल तक के लिए इसे टाला गया था। जिसके बाद आज इस ममाले में सुनवाई होगी। 


वहीं, मनीष कश्यप ने बिहार में सरेंडर किया था। ईओयू ने मनीष कश्यप को गिरफ्तार करके पूछताछ किया और फिर तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को लेकर अपने साथ गयी थी। ट्रांजिट रिमांड पर मनीष को लेकर गयी तमिलनाडु पुलिस ने मदुरै कोर्ट से मनीष का रिमांड लिया और पूछताछ कर रही है। मनीष कश्यप पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट(NSA) के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। 


आपको बताते चलें कि. इससे पहले मनीष के मामले में सुनवाई करते जज ने साफ कहा था कि अभी मनीष कश्यप रिमांड पर है और कोई राहत उस दौरान नहीं दी जा सकती। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनीष कश्यप के वकील ने जब ये मांग की है कि पुलिस बलप्रयोग नहीं करे तो जज ने कहा कि रिमांड पर होने के दौरान ऐसे आदेश नहीं दिए जा सकते। पूरे मामले के दस्तावेज देखे जाएंगे।