ब्रेकिंग
Bihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?हाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?हाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे में

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, तीन अस्पताल से रेफर होने पर रास्ते में तोड़ा दम

Bihar Crime News : बिहार के औरंगाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बाजार के लिए निकले युवक को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया.

Bihar Crime News
Bihar Crime News
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बाजार के लिए निकले युवक को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रफीगंज प्रखंड के हाजीपुर गोला बाजार के समीप अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही लभरी गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के पुत्र गोविंद कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल देखने को मिल रहा है। 


बताया जा रहा है कि, गोविंद बुधवार की शाम अपने घर पर था। करीब साढ़े सात बजे के आसपास वह अपने घर से एक किलोमीटर दूर बाजार जाने के लिए निकला था. कुछ देर बाद जानकारी मिली कि अपराधियों द्वारा गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया गया है। सूचना पर जब घटनास्थल पर सभी पहुंचे तो देखा कि गोविंद खून से लथपथ पड़ा हुआ था। 


इधर,  घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से गोविंद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिली कि सदर अस्पताल के भी डॉक्टरों ने गोविंद की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया रेफर कर दिया। 


मगध मेडिकल कॉलेज गया में कुछ देर उपचार के बाद जब गोविंद की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने वहां से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन गोविंद को लेकर पटना जा रहे थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में ही उसकी मौत हो गई।