ब्रेकिंग
बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे

मानवता हुई शर्मसार: झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया है, जो सड़क के किनारे झाड़ी के कार्टून में

मानवता हुई शर्मसार: झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया है, जो सड़क के किनारे झाड़ी के  कार्टून में बंद था। इस घटना की सुचना मिलने के बाद पहुंची रतनपुर सहायक थाने के पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी को भी चेक किया जा रहा है।


 मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची का शव सड़क किनारे कचरे में कार्टून रखा हुआ था। कार्टून पर कुछ परिंदे मडरा रहे थे। ऐसे में  संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा नवजात शिशु शव कार्टून में पड़ा हुआ था। यह मामला नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 रतनपुर ओपी क्षेत्र के नंद नगर हेमरा के समीप की है।


बताया जाता है कि आज करीब 9:45 बजे लोगों ने झाड़ी के आसपास कुत्ते को मंडराते देखा गया। इसके बाद नजदीक पहुंचने पर कार्टून में शव दिखा। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना रतनपुर सहायक थाना की पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शव को कार्टून सहित वहां से उठाकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया है।


उधर, इस मामले में थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर नंद नगर हेमरा से कार्टून में बंद नवजात बच्ची का शव सदर अस्पताल लाया गया है। मामले की छानबीन और आगे की प्रक्रिया की जा रही है।फिलहाल यह बच्ची का शव किसने रखा था और कब रखा था किसी पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता