ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार: मालिक सहित 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत, शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान हुआ हादसा

CHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है। जहां शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। घटना परसा प्रखंड के माड़र गांव की बतायी जा रही है ज

बिहार: मालिक सहित 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत, शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान हुआ हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है। जहां शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। घटना परसा प्रखंड के माड़र गांव की बतायी जा रही है जहां मालिक सहित 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी। इस घटना से मरार गांव में हड़कंप मचा हुआ है।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि शौचालय की टंकी साफ करने के लिए दो मजदूर सेप्टिक टंकी के अंदर घुसे थे।  सेप्टिक टंकी में घुसते ही दोनों का दम फुलने लगा जिसे बचाने के लिए मालिक भी सामने आए लेकिन तीनों की इस दौरान दम घुटने से मौत हो गयी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक साथ तीन लोगों की मौत की घटना से माड़र गांव में हड़कंप मचा हुआ है।   


बताया जा रहा है कि माड़र गांव निवासी मुमताज अली के नवनिर्मित मकान के घर के शौचालय की टंकी बनी थी। बुधवार को टंकी का सेंट्रिंग खोली जा रहा थी। इसी दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। जहरीली गैस की चपेट में आने से वहां काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। उन्हें देखने आए तीसरे व्यक्ति की भी जान चली गई। मृतकों की पहचान दिनेश कुमार, मुमताज अली और राधे कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।

बिहार: मालिक सहित 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत, शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान हुआ हादसा

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें