ब्रेकिंग
बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?

मकर संक्रांति पर राजधानी में चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, गंगा सहित अन्य नदियों में नहीं चलेगी नाव

PATNA : मकर संक्रांति के मौके पर राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। पटना के डीएम कुमार रवि ने आज मकर संक्रांति के मौके पर कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर जिल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : मकर संक्रांति के मौके पर राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। पटना के डीएम कुमार रवि ने आज मकर संक्रांति के मौके पर कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में यह तय किया गया कि मकर संक्रांति के मौके पर पटना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी। साथ ही साथ गंगा नदी और अन्य नदियों में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रशासनिक इंतजाम किए जाएंगे।

गंगा नदी के साथ-साथ अन्य नदियों में महिलाओं के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह रोक जिला प्रशासन की तरफ से लगाई गई है। गंगा घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस के जवानों के साथ-साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से बोट और उसके साथ नाविक और गोताखोर घाटों पर मौजूद रहेंगे। 

पटना जिला प्रशासन की तरफ से आपदा प्रबंधन विभाग को मकर संक्रांति के मौके पर एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की तैनाती करने का अनुरोध भी किया गया है। इसके अलावा पटना के डीएम ने भोजपुर डीएम के साथ-साथ वैशाली और सारण के जिलाधिकारियों को भी सीमावर्ती घाटों पर प्रशासनिक इंतजाम करने का आग्रह किया है।