ब्रेकिंग
बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा

जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस के S-4 कोच से निकली चिंगारी, आग की अफवाह से मची भगदड़

जमुई स्टेशन से खुलते ही मैथिली एक्सप्रेस के S-4 कोच के पहिए के पास चिंगारी और धुआं निकलने से यात्रियों में आग लगने की अफवाह फैल गई। चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई और कई यात्री खिड़की-दरवाजों से कूदकर बाहर निकल गए।

बिहार न्यूज
खिड़की-दरवाजों से कूदकर भागे लोग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: कोलकाता से दरभंगा जा रही मैथिली साप्ताहिक एक्सप्रेस में सोमवार की शाम जमुई रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के S-4 कोच के नीचे पहिए के पास से अचानक तेज चिंगारी निकलने लगी और धुएं का गुबार उठने लगा। धुआं देखकर यात्रियों में ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते कोच में चीख-पुकार और भगदड़ की स्थिति बन गई। अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री खिड़कियों और दरवाजों से नीचे कूदकर भागने लगे।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैथिली एक्सप्रेस ट्रेन शाम करीब 5.35 बजे जमुई स्टेशन पर निर्धारित ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान S-4 कोच में सवार यात्रियों ने पहिए के नीचे से चिंगारी निकलते देखी। कुछ ही देर में धुआं कोच के अंदर तक पहुंच गया। धुआं देखते ही यात्रियों को लगा कि बोगी में आग लग गई है। इसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई।


चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन,  खिड़की-दरवाजों से कूदकर भागे लोग

समस्तीपुर के रहने वाले और ट्रेन में सफर करने वाले यात्री उपेंद्र पासवान और अमित सिंह ने बताया कि वे देवघर से पूजा कर वापस लौट रहे थे। ट्रेन के जमुई स्टेशन से खुलते ही कोच में धुआं भरने लगा। स्थिति बिगड़ती देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही पुरुष, महिलाएं और बच्चे जान बचाने की कोशिश में दरवाजों और खिड़कियों से नीचे उतरने लगे। कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।


सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि पहिए के ब्रेक में तकनीकी गड़बड़ी यानी ब्रेक बाइंडिंग के कारण ब्रेक शू पहिए से चिपक गया था। घर्षण की वजह से पहिए के पास चिंगारी और धुआं निकल रहा था। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोच में आग नहीं लगी थी।


तकनीकी जांच के बाद एक घंटे बाद खुली ट्रेन

रेलवे कर्मियों ने तकनीकी जांच कर समस्या का निरीक्षण किया और यात्रियों को समझाकर शांत कराया। करीब 6.30 बजे ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि, यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन बिना पर्याप्त सूचना दिए आगे बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी में कोच से बाहर निकले कुछ यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके।


घटना के संबंध में जीआरपी थाने के एएसआई बृजेश सिंह राठौड़ ने बताया कि S-4 कोच के पहिए के पास ब्रेक बाइंडिंग के कारण चिंगारी और धुआं निकल रहा था। इसी दौरान आग लगने की अफवाह फैल गई और यात्री घबराकर ट्रेन से उतरने लगे। स्टेशन प्रबंधक नीतीश कुमार ने भी बताया कि ब्रेक बाइंडिंग की स्थिति में घर्षण के कारण चिंगारी निकल सकती है। उन्होंने कहा कि आग नहीं लगी थी, लेकिन अफवाह के कारण यात्रियों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। सब कुछ सामान्य होने के बाद ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया। ट्रेन खुलने के बाद रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता