ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

महंगा पड़ा दूल्हे को रूठना, शादी के मंडप में दुल्हन के घरवालों ने खूब कूटा

BUXAR : शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में कई अजीबो-गरीब बातें भी सामने निकलकर आ रही हैं. ऐसा ही एक मामला बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करहंसी गांव से सामने आया है जहां

महंगा पड़ा दूल्हे को रूठना, शादी के मंडप में दुल्हन के घरवालों ने खूब कूटा
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में कई अजीबो-गरीब बातें भी सामने निकलकर आ रही हैं. ऐसा ही एक मामला बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करहंसी गांव से सामने आया है जहां एक दूल्हे को नाराज होना महंगा पड़ गया. दरअसल, करहंसी गांव में आई बारात के दौरान वर पक्ष और वधू पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट में दूल्हा समेत उसके चाचा और भाई जख्मी बताये जा रहे हैं वहीं चाचा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सिकरौल थाना क्षेत्र के जिगना गांव के रहने वाले सुरेन्द्र मिश्रा के पुत्र अनिल मिश्रा की बारात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहसी गांव के रहने उपेंद्र मिश्रा के घर आई हुई थी. शादी संपन्न होने के बाद मंडप में खाना खिलाते समय दूल्हे का पांव पूजने की परंपरा है. इस परंपरा के दौरान जब दूल्हा रूठ गया तब उसके ससुर उपेंद्र मिश्रा उसे मनाने के लिए एक हजार रुपये देने लगे, जिसे लेने से दूल्हे ने इनकार कर दिया. दूल्हे की मान मनौवल से शुरू हुई बात विवाद में तब्दील हो गई और देखते-देखते वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई कर दी. 


इतना ही नहीं मारपीट में वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हे की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में भी तोड़ फोड़ की. इस बाबत थाना से पुष्टि करने पर वहां मौजूद एसआई संजय शर्मा ने बताया करहंसी गांव में शादी के दौरान बारातियों के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिनकी चिकित्सा सदर अस्पताल में जारी है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें