ब्रेकिंग
2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...

BIHAR VIGILANCE RAID : महिला दारोगा कर रही थी बड़ा कांड ! विजलेंस की टीम ने रंगे हाथ पैसा लेते हुए किया अरेस्ट

VAISHALI : बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार यह कहते रहते हैं कि हम न किसी को फंसाते हैं और न ही किसी को किसी को बचाते हैं। इसी निति का पालन करते हुए सूबे के अंदर घूसखोरों पर ल

BIHAR VIGILANCE RAID : महिला दारोगा कर रही थी बड़ा कांड ! विजलेंस की टीम ने रंगे हाथ पैसा लेते हुए किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार यह कहते रहते हैं कि हम न किसी को फंसाते हैं और न ही किसी को किसी को बचाते हैं। इसी निति का पालन करते हुए सूबे के अंदर घूसखोरों पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से सामने आया है। जहां घुस लेने के आरोप में पुलिस महकमे के एक अधिकारी पर बड़ा एक्शन लिया गया है। 


जानकारी के अनुसार, वैशाली में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां रंगे हाथ रिश्वत लेते महिला दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। इस महिला दारोगा का नाम पूनम कुमारी बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इस महिला कर्मी की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। 


बताया जा रहा है कि 2018 बेच की पूनम कुमारी नगर थाना में तैनाती थी। दरोगा पुनम औद्योगिक थाना क्षेत्र के चाणक्या कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रहती थी। वहीं से विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के पैसे के साथ गिरफ्तार किया है। अब इन्हें पटना ले जाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही अन्य काजगातों की जांच की जा रही है। दरोगा पुनम औद्योगिक थाना क्षेत्र के चाणक्या कॉलोनी स्थित किराए के मकान में वही किसी काम को लेकर एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये रिश्वत ले रही थी। 


इसी दौरान मौके पर विजिलेंस की टीम पहुंच गयी और महिला दरोगा 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। महिला दरोगा का नाम डॉ पूनम कुमारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दरोगा ने किसी काम को पूरा करने के लिए एक व्यक्ति से रिश्वत ली थी, जिसकी जानकारी विजिलेंस की टीम को मिली। विजिलेंस की टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की महिला के पास से पैसे बरामद किए। हालांकि इस दौरान महिला दरोगा बार-बार कहती रही कि उनसे कोई रिश्वत नहीं ली है. लेकिन, विजिलेंस की टीम ने उसकी एक नहीं सुनी और महिला दरोगा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता