ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

महावीर मंदिर में भक्तों से दूर रखे जाएंगे भिखारी, मंदिर प्रबंधन खाना भी खिलायेगा

PATNA : कोरोना संकट काल में लंबे समय तक बंद रहने के बाद तीन सौ वर्ष प्राचीन पटना का हनुमान मंदिर सोमवार को आम श्रद्दालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. लेकिन सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार मंदिर सुबह के 6

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट काल में लंबे समय तक बंद रहने के बाद तीन सौ वर्ष प्राचीन पटना का हनुमान मंदिर सोमवार को आम श्रद्दालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. लेकिन सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार मंदिर सुबह के 6 बजे से रात के 9 बजे तक ही भगवान का दर्शन किया जा सकता है. 

बता दें कि पहले भक्त सुबह के पांच बजे से लेकर रात के 11 बजे तक भगवान का दर्शन कर सकते थे. वहीं मंगलवार को मंदिर रात के 12 बजे तक खुला रहता था. इसके साथ ही मंदिर आने वाले भक्तों को मास्क लगाना औऱ  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. 



मंदिर प्रबंधन का कहना है कि मंदिर के बाहर जैसे पहले भिखारियों की भीड़ होती थी, यह नहीं रहेगी. भक्तों को भिखारियों से दूर रखा जाएगा. नहीं तो इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा. मंदिर प्रबंधन भिखारियों के लिए भी विचार कर रहा है. उनका कहना है कि जरुरत को देखते हुए भिखारियों के लिए मंदिर प्रबंधन खाना खिलाने की व्यवस्था करेगा, जिसका खर्च प्रबंधन ही उठाएगा. वहीं मंदिर परिसर के बाहर भिखारियों को भक्तों से दूर रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ayushi

FirstBihar संवाददाता