ब्रेकिंग
कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडर

Mahatma Gandhi Setu Jam: महात्मा गांधी सेतु पर फिर लगा महाजाम, लोग बेहाल..पैदल पुल पार करने को हो रहे मजबूर

Mahatma Gandhi Setu Jam : पटना के महात्मा गांधी सेतु पुल पर बुधवार सुबह से जाम लगा है। लगभग 6 घंटे से अधिक समय से पुल पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है।

Mahatma Gandhi Setu Jam
महात्मा गांधी सेतु पर फिर लगा महाजाम
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahatma Gandhi Setu Jam : राजधानी पटना के महात्मा गांधी सेतु पुल पर बुधवार सुबह से भीषण जाम लगा है। जिससे यातायात पूरी तरह से ठप है। लगभग 6 घंटे से अधिक समय से पुल पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम के कारण लोग बेहद परेशान हैं। हाजीपुर और पटना की ओर जाने वाली दोनों लेन पूरी तरह से बाधित है।


जाम की स्थिति ऐसी है कि लोग अपनी गाड़ियों को छोड़कर पैदल ही पुल पार करने को मजबूर हो गए हैं। पुल पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने वाला कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। जाम की मुख्य वजह पुल पर ट्रकों की भारी भीड़ बताई जा रही है।


खबरों के मुताबिक पुल के दोनों लेन में बड़े मालवाहक ट्रक खड़े हैं और वन वे में भी दो-दो लाइनें बन गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही और वाहन नियंत्रण की कमी के कारण गांधी सेतु पर बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। लोग पिछले 6 घंटे से महाजाम में फंसे हुए हैं, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता