ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

Bihar News : महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन! संजीव मुखिया गैंग का नाम आ रहा सामने; बिहार पहुंची पुलिस; बड़े खुलासे के संकेत

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बिहार कनेक्शन की जांच तेज हो गई है। ठाणे पुलिस और जांच एजेंसियां NEET घोटाले के पुराने नेटवर्क से संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही हैं।

Bihar News : महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन! संजीव मुखिया गैंग का नाम आ रहा सामने; बिहार पहुंची पुलिस; बड़े खुलासे के संकेत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नीट पेपर लीक मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई थी कि महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले ने शिक्षा व्यवस्था को फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया है। इस मामले में जांच एजेंसियों की नजर अब बिहार से जुड़े एक पुराने नेटवर्क पर टिक गई है।


ठाणे पुलिस की जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे बिहार और दिल्ली के बीच सक्रिय एक कथित गिरोह की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का संबंध पहले चर्चा में रहे पेपर लीक नेटवर्क से है।


नीट घोटाले के बाद फिर बिहार कनेक्शन

साल 2024 में सामने आए नीट यूजी पेपर लीक मामले में बिहार के नालंदा जिले का नाम प्रमुखता से सामने आया था। उस समय कई आरोपियों और कथित नेटवर्क की जांच राष्ट्रीय स्तर पर हुई थी। अब महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक प्रकरण में भी बिहार के कुछ संदिग्ध संपर्कों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या विभिन्न राज्यों में सक्रिय परीक्षा माफिया आपस में जुड़े हुए हैं और क्या पुराने नेटवर्क के लोग नए मामलों में भी भूमिका निभा रहे हैं।


समस्तीपुर से जुड़े नामों की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में समस्तीपुर से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी जांच के दायरे में आए हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या लंबे समय से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप झेल चुके कुछ लोगों का इस मामले से कोई संबंध है। हालांकि अभी तक किसी भी व्यक्ति की भूमिका को लेकर जांच एजेंसियों की ओर से अंतिम पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


ठाणे पुलिस की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा 28 जून को आयोजित होनी थी। इससे पहले ही पुलिस को पेपर लीक की सूचना मिली, जिसके बाद ठाणे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो आरोपी बिहार से और एक हरियाणा से बताया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली के रास्ते महाराष्ट्र पहुंचे थे। जांच के दौरान उनके पास से परीक्षा से संबंधित दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि प्रश्नपत्र किस स्तर से बाहर आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।


बिहार में डेरा डाले हुए हैं जांच अधिकारी

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम बिहार में भी जांच कर रही है। विभिन्न जिलों में संदिग्ध संपर्कों और पुराने मामलों की फाइलें खंगाली जा रही हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है, जो अलग-अलग राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं को निशाना बनाता रहा है।


 शिक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने देश की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है। वहीं, विभिन्न राज्यों की पुलिस और जांच एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत भी महसूस की जा रही है, ताकि ऐसे संगठित गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले की जांच जारी है और पुलिस कई महत्वपूर्ण कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में जांच से और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।