ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र से 1015 मदरसा के बच्चे और मौलवी को लेकर सहरसा पहुंची ट्रेन, 1 संदिग्ध युवक के मिलने से मचा हड़कंप

SAHARSA : सहरसा-महाराष्ट्र के नंदुरवा स्टेशन से 1015 मदरसा के बच्चे और मौलवी को लेकर चली ट्रेन बुधवार की शाम को सहरसा पहुंची. इस दौरान एक संदिग्ध युवक के मिलने से हड़कंप मच ग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा-महाराष्ट्र के नंदुरवा स्टेशन से 1015 मदरसा के बच्चे और मौलवी को लेकर चली ट्रेन  बुधवार की शाम को सहरसा पहुंची. इस दौरान एक संदिग्ध युवक के मिलने से हड़कंप मच गया.  युवक की जांच की गई और जांच के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया. 

बताया जाता है कि मदरसा में पढ़ने वाले लगभग 1015  बच्चे और  मौलवी का जत्था को लेकर महाराष्ट्र के नंदुरवा स्टेशन से चली ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से  सहरसा रेलवे स्टेशन पहुंची. जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत फ़ूड पैकेट व पानी का बोतल देकर बस से स्टेडियम भेजा गया. औऱ वहां से सभी बच्चों को बस से उनके जिलों में भेज दिया गया. 


 ट्रेन पहुंचने के पूर्व रेलवे स्टेशन पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के अलावे कई आलाधिकारी मौजूद रहे. मौके पर मौजूद जिलाधिकारी कौशल कुमार ने इस बावत बताया कि महाराष्ट्र से कुल 1015 मदरसा बच्चों का जत्था आया है, जिसका यहां स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद  फ़ूड पैकेट और पानी का बोतल देकर  बसों से स्थानीय स्टेडियम लाया गया.  सभी का नाम पता नोट करके के बाद सभी को अपने जिले में भेज दिया गया. ट्रेन में  सहरसा के 208,सुपौल के 500 बच्चों अलावे मधेपुरा,खगड़िया व बेगूसराय के बच्चे थे. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक संदिग्ध मिला है जिसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जहां उसकी विस्तृत जांच की जाएगी.

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Singh

FirstBihar संवाददाता