ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

नदी किनारे आते ही उतरने के लिए मची थी लोगों में होड़, चंद सेकंड में डूब गई 70 लोगों से भरी नाव, हादसा का LIVE वीडियो आया सामने

KATIHAR: महानंदा नदी में नाव हादसे के बाद एक वीडियो सामने आया है. नाव के साथ कई लोग डूब रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह नाव हादसा लोगों की जल्दबाजी के कारण हुआ है. जैसे ही नाव

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KATIHAR: महानंदा नदी में नाव हादसे के बाद एक वीडियो सामने आया है. नाव के साथ कई लोग डूब रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह नाव हादसा लोगों की जल्दबाजी के कारण हुआ है. जैसे ही नाव नदी किनारे पहुंची तो लोगों में उतरने की अफरातफरी मच गई और आगे की साइड में सबसे अधिक लोग पहुंच गए. जिसके कारण आगे से नाव डूबने लगी. यह घटना पश्चिम बंगाल के मालदा के इटहरी थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदोपुर के पास हुई थी. 

5 लोगों की मौत, अभी भी कई लापता

इस नाव हादसे में बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है. इसके अलावे 4 और लोगों का शव बरामद हो गया है. 20 से अधिक लोग अभी भी लापता है. जिसकी खोजबीन जारी है.

मेला देखकर लौट रहे थे लोग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के रायगंज में मेला लगा हुआ था. वहां पर देखने के लिए कटिहार के लोग भी नाव से गए हुए थे. मेला देखने के बाद एक नाव पर 70 लोग सवार होकर कटिहार लौट रहे थे. इस दौरान ही हादसा हो गया.